आलू-प्याज के पकौड़े बहुत खा लिए, अब चाय के साथ बनाएं गरमागरम फूलगोभी के पकौड़े, — बारिश का मजा होगा दोगुना

मानसून के सुहावने मौसम में, जब बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही हो, तो कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने का मन करता है। 

 ऐसे मौसम में जब किचन से तेल में तलते पकौड़ों की खुशबू आती है, तो बारिश का मज़ा दोगुना हो जाता है—यह रोज़ाना की बोरिंग चाय-नाश्ते की रूटीन से कहीं बेहतर है।

आपने कई तरह के पकौड़े खाए होंगे, लेकिन इस बार ये बेहद चटपटे और कुरकुरे फूलगोभी के पकौड़े ज़रूर आज़माएं। 

 अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि फूलगोभी के पकौड़े या तो अंदर से कच्चे रह जाते हैं या फिर उनकी बाहरी परत बहुत ज़्यादा तेल सोख लेती है।

सामग्री फूलगोभी, बेसन, चावल का आटा, अजवायन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, ताज़ा हरा धनिया, तेल।

फूलगोभी को मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें। एक बर्तन में पानी गर्म करें, उसमें थोड़ा नमक डालें और पत्तागोभी के टुकड़ों को 5 मिनट के लिए भिगो दें।

 अदरक-लहसुन का पेस्ट, थोड़ी लाल मिर्च, हल्दी और थोड़ा नमक मिलाएं और 10 मिनट के लिए रख दें। एक अलग बर्तन में बेसन, चावल का आटा, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च

गरम मसाला, नमक, कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। अब, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पकौड़ों जैसा गाढ़ा घोल तैयार करें

 एक पैन में तेल गर्म करें। फूलगोभी के टुकड़ों को बेसन के घोल में अच्छी तरह लपेट लें। एक-एक करके फूलगोभी के टुकड़ों को गर्म तेल में डालें।

आंच को मध्यम-धीमा रखें और पकौड़ों को पलट-पलट कर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। 

गरमा-गरम फूलगोभी के पकौड़े तैयार हैं। इन्हें हरी धनिया की चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें।