इस बारिश के मौसम  में पकौड़े छोड़िए, इसकी जगह बनाएं क्रिस्पी कटहल कबाब, चाय के साथ बहुत अच्छे लगते हैं और इनका होता है स्वाद लाजवाब 

बारिश का मौसम न सिर्फ़ गर्मी से राहत देता है, बल्कि मूड भी अच्छा कर देता है। हल्की-हल्की बारिश, ठंडी हवा और हाथ

में गरमा-गरम चाय का प्याला—यह कॉम्बिनेशन सबको पसंद आता है। ऐसे मौसम में कुछ स्वादिष्ट और क्रिस्पी खाने का मन करना स्वाभाविक है।

Title 2

अगर आप आम पकौड़े या समोसे बनाकर थक गए हैं, तो इस बार घर पर कटहल के कबाब बनाकर देखें।

बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद नरम, ये कबाब इतने स्वादिष्ट होते हैं कि एक बार चखने के बाद आप दूसरा ज़रूर खाना चाहेंगे। इन्हें घर पर बनाना बहुत आसान है।

कटहल कबाब के लिए सामग्री: कटहल, साबुत धनिया ,जीरा, काली मिर्च, सौंफ, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, चना दाल, भीगे हुए चावल, प्याज़, ताज़ा हरा धनिया

हल्दी पाउडर, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, तेल (शैलो फ्राई या डीप फ्राई करने के लिए)

बनाने का तरीका: कटहल के कबाब बनाने के लिए, सबसे पहले साबुत धनिया, जीरा, काली मिर्च, सौंफ, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को एक

 साथ पीसकर खुशबूदार मसाला तैयार कर लें। कटहल को अच्छी तरह उबाल लें। जब यह नरम हो जाए, तो इसे अच्छी तरह मैश कर लें।

जब कटहल उबल रहा हो, तब भीगी हुई चना दाल और चावल को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब, मैश किए हुए कटहल को एक बड़े कटोरे में लें।

इसमें तैयार किया हुआ मसाला, चना दाल-चावल का पेस्ट, बारीक कटा हुआ प्याज़, ताज़ा हरा धनिया, हल्दी पाउडर, नमक और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें; 

 इस मिश्रण से अपनी पसंद के आकार के कबाब या पैटीज़ (टिक्की) बना लें। आप इन तैयार कबाब को डीप-फ्राई या शैलो-फ्राई कर सकते हैं।

 एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक शैलो-फ्राई करें। आप चाहें तो इन्हें डीप-फ्राई भी कर सकते हैं।

आपके गरमा-गरम कटहल के कबाब तैयार हैं। इन्हें धनिया-पुदीने की चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें।