इन टिप्स से घर पर बनाएं गुरुद्वारा स्टाइल कड़ा प्रसाद, रेसिपी है बहुत आसान 

इन टिप्स से घर पर बनाएं गुरुद्वारा स्टाइल कड़ा प्रसाद, रेसिपी है बहुत आसान 

अगर आप घर पर ही गुरुद्वारों में मिलने वाला स्वादिष्ट और खुशबूदार कड़ा प्रसाद बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इसे एकदम सही तरीके से बना सकते हैं। 

जब भी हम गुरुद्वारे जाते हैं और प्रसाद खाते हैं, तो उसका स्वाद लंबे समय तक याद रहता है। गरमा-गरम और घी से भरपूर यह प्रसाद सबको बहुत पसंद आता है 

आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट, दानेदार और खुशबूदार कड़ा प्रसाद बनाने का आसान तरीका बताएंगे, 

सामग्री 1 कप गेहूं का आटा, 1 कप देसी घी, 1 कप चीनी, 3 कप पानी

सामग्री 1 कप गेहूं का आटा, 1 कप देसी घी, 1 कप चीनी, 3 कप पानी

कैसे बनाएं गुरुद्वारे जैसा कड़ा प्रसाद बनाने के लिए, सबसे पहले एक पैन में 3 कप पानी गरम करें और उसमें 1 कप चीनी डालें।

इसके बाद, मोटे तले वाली कड़ाही लें, उसमें 1 कप देसी घी डालें और मध्यम आंच पर गरम करें। ध्यान रखें कि घी गरम हो जाए लेकिन जले नहीं।

फिर, गरम घी में 1 कप गेहूं का आटा डालें और लगातार चलाते हुए भूनना शुरू करें। आटे को सुनहरा भूरा होने और अच्छी खुशबू आने तक भूनें; 

जब आटा अच्छी तरह भुन जाए, तो आंच धीमी कर दें और धीरे-धीरे गरम चाशनी को आटे में डालें। इस दौरान मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।

अब, लगातार चलाते हुए हलवे को पकाएं। थोड़ी देर बाद, मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा और कड़ाही के किनारों को छोड़ने लगेगा।