नाश्ते में पति और बच्चों के लिए बनाएं 'चिली चीज गार्लिक पराठा', झटपट नोट कर लें रेसिपी!

नाश्ते में पति और बच्चों के लिए बनाएं 'चिली चीज गार्लिक पराठा', झटपट नोट कर लें रेसिपी!

अगर आपके पति और बच्चें रोज़ सादे पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो आप उनके लिए कुछ नया ट्राई कर सकती हैं—चिली चीज़ गार्लिक पराठा।

उन्हें यह ज़रूर पसंद आएगा। लहसुन की खुशबू और हरी मिर्च का तीखापन एक बढ़िया स्वाद देता है, जबकि चीज़ मिलाने से पराठे का स्वाद और भी बढ़ जाता है। यहां इसकी रेसिपी दी गई है।

पराठा रेसिपी के लिए सामग्री गेहूं का आटा, लहसुन, चिली फ्लेक्स, मक्खन, पानी, मोज़ेरेला चीज़, हरी मिर्च, ताज़ा हरा धनिया, नमक

सबसे पहले, एक मिक्सिंग बाउल में आटा लें। इसमें नमक और घी डालें, फिर धीरे-धीरे पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें। 

आटे को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए।

 एक छोटे बाउल में पिघला हुआ मक्खन, बारीक कटा हुआ लहसुन और ताज़ा हरा धनिया मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। 

एक अलग बाउल में कद्दूकस किया हुआ चीज़, बारीक कटी हरी मिर्च, चिली फ्लेक्स और बचा हुआ ताज़ा हरा धनिया मिलाकर स्टफिंग तैयार करें।

उसके बाद, गूंथे हुए आटे का एक हिस्सा लें और उसका गोला बना लें। थोड़ा सूखा आटा लगाकर इसे गोल बेल लें। बेले हुए आटे पर चम्मच की मदद से तैयार किया हुआ 

लहसुन-मक्खन का मिश्रण समान रूप से फैलाएं। फिर, बीच में 2 से 3 चम्मच चीज़ और मिर्च वाली स्टफिंग रखें।

आटे के किनारों को बीच में लाकर एक छोटी पोटली की तरह बंद कर दें। पोटली को धीरे से दबाएं और बेलकर पराठा बना लें। मध्यम आंच पर तवा गरम करें। 

बेले हुए पराठे को तवे पर रखें। जब यह एक तरफ से हल्का पक जाए, तो इसे पलट दें। दोनों तरफ मक्खन लगाकर पराठे को अच्छी तरह पकाएं।