SPF 50 और SPF 30 सनस्क्रीन में क्या है अंतर, आपकी स्किन टोन के लिए कौन सा है बेहतर

बाज़ार में अलग-अलग SPF लेवल वाले सनस्क्रीन मिलते हैं, लेकिन SPF 50 और SPF 30 वाले सनस्क्रीन ज़्यादा लोकप्रिय हैं।

इसलिए लोग अक्सर सोचते हैं कि उनकी त्वचा के लिए कौन सा सनस्क्रीन ज़्यादा बेहतर है।

सनस्क्रीन लगाने से स्किन टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। खासकर महिलाएं टैनिंग से बचने के लिए इसे चेहरे पर लगाती हैं।

तो आइए जानते हैं कि आपकी त्वचा के लिए कौन सा SPF लेवल सबसे अच्छा है।

SPF 30 या 50? SPF का मतलब है सन प्रोटेक्शन फ़ैक्टर। सनस्क्रीन में SPF जितना ज़्यादा होगा, त्वचा अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों से उतनी ही बेहतर तरह से सुरक्षित रहेगी।

UV रेडिएशन से ज़्यादा से ज़्यादा सुरक्षा पाने के लिए ज़्यादा SPF वाला सनस्क्रीन चुनना बेहतर होता है।

SPF नंबर का आपकी स्किन टोन से कोई लेना-देना नहीं है—चाहे आपकी त्वचा सांवली हो या गोरी। सनस्क्रीन मुख्य रूप से आपको धूप से बचाता है और टैनिंग को रोकता है।

हमेशा ऐसा सनस्क्रीन चुनें जो आपकी त्वचा के प्रकार के अनुकूल हो। रूखी त्वचा वाले लोगों को मॉइस्चराइजिंग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए;

आपकी त्वचा ऑयली है या उस पर मुहांसे जल्दी होते हैं, तो ब्रेकआउट्स के जोखिम को कम करने के लिए वॉटर-बेस्ड सनस्क्रीन चुनें।