बिना तेल के बनाएं नींबू का अचार, फटाफट नोट करें रेसिपी

बिना तेल के बनाएं नींबू का अचार, फटाफट नोट करें रेसिपी

अचार किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है. खट्टे-मीठे नींबू का अचार दाल, चावल, रोटी और सब्जी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है.

आप घर पर बिना तेल के नींबू का अचार बना सकते हैं. यह अचार पूरी तरह से फैट-फ्री है. 

बिना तेल के बनाया गया नींबू का अचार कई महीनों तक खराब नहीं होता है. आइए जानते हैं नींबू का अचार बनाने की विधि.

सामग्री 6 से 7 बड़े नींबू, सरसों के बीज 2 चम्मच,1 चम्मच सौंफ, हल्दी पाउडर, हींग, नमक, काला नमक, काली मिर्च

अचार कैसे बनाये सबसे पहले नींबू को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. अब नींबू को चार हिस्सों में काट लें.

इसके अलावा 8 से 10 नींबू का रस निकाल कर अलग रख लें. इससे नींबू का अचार स्वादिष्ट बनेगा.

अब एक पैन लें. सौंफ, जीरा, अजवाइन और काली मिर्च को धीमी आंच पर 1 से 2 मिनिट तक भून लीजिए. 

एक बाउल में दरदरी कुटी हुई सरसों, सौंफ, हल्दी, हींग, सादा नमक और काला नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.

अब तैयार मसाले को एक कांच के बर्तन में डालें. इसके बाद इसे अच्छे से मिला लें. ताकि मसाला मिर्च के अंदर से बाहर तक लग जाए.

अब इसमें नींबू का रस मिलाएं. नींबू को डुबाने के लिए पर्याप्त नींबू का रस होना चाहिए। अचार को साफ, सूखा और कांच के कन्टेनर में रखिये.