गर्मियों में लू से बचाव करेगी ये टेस्टी ड्रिंक, दादी-नानी ने शेयर की आम पन्ना की रेसिपी

दिन-ब-दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे मौसम में, गर्मियों के दिनों में लू से बचने के लिए आप कच्चे आम का पन्ना बना सकते हैं।

गर्मियों में लू से बचने के लिए आप आम पन्ना को एक असरदार उपाय के तौर पर पी सकते हैं।

आइए, इस पुरानी और मशहूर रेसिपी के बारे में जानें—जो हमारी दादी-नानी के ज़माने से चली आ रही है। 

यह आम पन्ना न सिर्फ़ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह आपको लू के असर से भी पूरी तरह सुरक्षित रखता है।

कच्चे आम का पन्ना बनाने के लिए सामग्री 2 से 3 मध्यम आकार के कच्चे आम 2 चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर

1/4 चम्मच काली मिर्च का पाउडर 100 ग्राम चीनी 3 चम्मच ताज़े पुदीने के पत्ते काला नमक (स्वादानुसार)

कच्चे आम का पन्ना बनाने की विधि सबसे पहले, आमों को अच्छी तरह धो लें और उन्हें उबाल लें। उबल जाने के बाद, आमों का छिलका उतारें और उनका गूदा निकाल लें।

अब, पिसे हुए गूदे में लगभग 1 लीटर ठंडा पानी मिलाएं। चीनी, काला नमक और पुदीने के पत्तो को आम पन्ना में डाल दें।

इसके बाद, इस घोल को छान लें। फिर, इसमें काली मिर्च का पाउडर और भुने हुए जीरे का पाउडर मिलाएं।

तैयार कच्चे आम के पन्ना में आइस क्यूब्स डालकर इसे सर्व करें और बस—आपका आम पन्ना पीने के लिए तैयार है!