Sunday, July 13, 2025

Melon: आपको है ये परेशानियां तो न खाएं खरबूजा, नहीं तो भरना पड़ेगा अस्पताल का बिल

Share

Melon:गर्मियों में कई ऐसे फल मार्केट में मिलते जिन्हें देख कर खाने का मन करता है लेकिन हर फल सबके लिए सही हो ये जरूरी नहीं है। बता दें कि गर्मियों में खरबूजा एक स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग फल होता है। ये डिहाइड्रेशन से बचाता है हमारे शरीर के तापमान को नॉलर्म रखता है। लेकिन आप इन लोगों में शामिल है तो खरबूजे को अंदेखा कर देना ही आपके लिए सही है।

डायबिटीज के पेंसट-

बता दें कि खरबूजे में नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी बहुत हाई होता है जो डायबिटिक मरीजों के बल्ड शुगर को बढ़ा देता है। इसलिए खरबूजे को डॉक्टर की सलाह लेकर ही खाएं।

पेट का समस्या-

खरबूजा ठंडा,भारी फल है, अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है या फिर आपको गैस की प्रॉबल्म लगातार बनी रहती है। तो खरबूजा आपकी समस्या को बढ़ा सकता है।

अस्थमा-

खरबूजे की तासीर ठंडी होती है। इससे आपका बलगम बढ़ सकता है, जो अस्थमा और रेस्पिरेटरी इंफेक्शन वाले लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

जुकाम में खरबूजा-

अगर आपको पहले से सर्दी जुखाम गले में खराश या साइन की तकलीफ है, तो खरबूजा खाने से जुखाम और भी ज्यादा बिगड़ सकता है।

रात में खरबूजा-

अक्सर लोग खाने के बाद फल को खाना प्रेफर करते है। अच्छी बात है लेकिन खरबूजे के मामले में आपको सवधानी बरतनी पड़ेंगी। रात में खरबूजा खाने से जुखाम गले में समस्या हो सकती है। कोशिश करे कि खरबूजे को दिन में खाएं।

खाली पेट खरबूजा खाना-

खाली पेट खरबूजा खाने से आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। पेट में जलन या गैस बन सकती है। इसे हमेशा किसी हल्के भोजन के बाद ही खाएं आपको नुकसान नहीं करेंगा।

ये भी पढ़ें- Morning Walk: क्या है नंगे पैर मॉर्निग वॉक करने के फायदें, जान कर हो जाएंगे हैरान

और खबरें

ताजा खबर