Morning Walk: सुबह की सैर अधिक आवश्यक है। चुस्त-दुरस्त रहना हर किसी के लिए काफी फायदेमंद रहता है। सैर करने के लिए कुछ लोग शूज पहन कर वॉक करते है तो कुछ नंगे पावं वॉक करते है। वैसे हमारे बड़े-बुजुर्ग कहते है कि नंगे पैर सैर करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कहते है कि 10 मिनट भी नंगे पैर वॉक कर लेने से काफी हेल्थ बेनिफिट्स मिलते है। आइए जानते है नगें पैर वॉक करने के फायदें।
जानकारों के मुताबिक, सभी की बॉडी में इलेक्ट्रिक एनर्जी होती है। जब नंगे पैर जमीन पर चलते है तो जमीन की इलेक्ट्रिक एनर्जी शरीर में पहुंचने लगती है। इससे हडि्डयां मजबूत होती है और कई बीमारियां दूर होने लगती है। प्रति दिन की वॉक भी काफी जरूरी होती है।
जाने क्या है नंगे पैर वाक करने के फायदे
नंगे पैर चलते है, तो हमारे पैरों की मांसपेशियां और टेंडन ज्यादा सक्रिय होते है। तो वहीं हमे शूज पहनने से ज्यादा सपोर्ट मिलता है, नंगे पैर चलने से हमारी मांंसपेशियां और टेंडन अपनी पूरी ताकत से काम करते हैं, और शरीर को मजबूती देते है।
खून का सर्कुलेशन तेज होना
जूते पहने से ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आती है लेकिन नंगे पैर वॉक करने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है साथ ही पैरों में खून का सर्कुलेशन तेज होता है। इससे शरीर के अन्य हिस्सों मे भी ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचने में मदद मिलती है।
अर्थराइटिस का खतरा दूर होता है
नंगे पैर चलने से जोड़ो में लचीलापन आता है इसलिए अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।नगें पैर वॉक करने से प्राकृतिक तरीके से खुद को ठीक करने का मौका मिलता है।
हेल्थ थेरेपी
शरीर के अंगों के लिए सेंसेटिव पॉइंट बिंदु होते हैं, जिन्हें एक्यूप्रेशर कहते हैं। नंगे पैर वॉक करने से इन पर दबाव पड़ता हैं, जिससे शरीर के अलग-अलग अंगों को फायदा होता है। इससे तनाव कम होता है।
एनर्जी लेवल होता है बेहतर
नंगे पैर चलने से ताजगी का अनुभव होता है और मूड में सुधार होता है। जिससे आपकी एनर्जी का लेवल हाइ होता है।
को-ऑडिनेशन में सुधार
अपने शरीर के संतुलन में सुधार चाहिए तो नंगे पैर चलने चाहिए। ये आपकी मांसपेशियों को बेहतर बनाता है और आपके काम करने के तरीके में सुधार आता है। जिससे आपाक को-ऑर्डिनेशन और संतुलन दुरुस्त रहता है। यह एक बेहतरीन प्रैक्टिस है।
ये भी पढ़ें- Diabetic:डायबिटीज के मरीज भी कर सकते है तरबूज का सेवन?