7 Chakra: क्या आप जानते हैं कि आपको इतनी सारी बीमारियाँ या तनाव क्यों घेर लेता है? असल में, हमारे शरीर और मन से जुड़ी ज्यादातर परेशानियों का समाधान हमारे 7 चक्रों में छुपा है। ये 7 चक्र हमारे शरीर के एनर्जी प्वाइंट्स हैं, जो हमारे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में संतुलन बनाए रखने का काम करते हैं। हम हर दिन एक-एक चक्र के बारे में विस्तार से जानेंगे और यह भी समझेंगे कि इन्हें कैसे संतुलित और सक्रिय किया जा सकता है। आज हम पढ़ेंगे पहला चक्र – मूलाधार चक्र (Root Chakra)।
मूलाधार चक्र क्या है?
मूलाधार चक्र हमारी रीढ़ की हड्डी के सबसे निचले हिस्से में स्थित होता है। यह पृथ्वी तत्व को दर्शाता है। इसका रंग लाल है और इसका बीज मंत्र “लं” (LAM) है। जैसे हर चक्र अलग-अलग भावनाओं को नियंत्रित करता है, वैसे ही मूलाधार चक्र हमारी सुरक्षा (Safety), स्थिरता (Stability) और निश्चिंतता (Security) की भावनाओं को संभालता है।

जब यह चक्र संतुलित (Balanced) होता है तब व्यक्ति खुद को सुरक्षित, स्थिर और आत्मविश्वासी महसूस करता है।ज़िंदगी में एक मजबूत नींव और भरोसा बना रहता है।
जब यह चक्र असंतुलित (Unbalanced) होता है तब मन में डर (Fear), असुरक्षा (Insecurity), चिंता (Anxiety) और अस्थिरता (Unstability) की भावनाएँ पैदा होती हैं।व्यक्ति छोटी-छोटी बातों में तनावग्रस्त हो जाता है।
मूलाधार चक्र को संतुलित करने के उपाय

योग आसन (Yoga Poses)
ब्रिज पोज (Setu Bandhasana),चेयर पोज (Utkatasana),वॉरियर 2 पोज (Virabhadrasana II),गारलैंड पोज (Malasana)
खान-पान (Food)
ज़मीन से उगने वाली सब्ज़ियाँ (जैसे गाजर, आलू, मूली, चुकंदर) ज्यादा से ज्यादा खाएँ।लाल रंग के फल जैसे स्ट्रॉबेरी, टमाटर भी लाभकारी हैं।
और क्या करें (Lifestyle Tips)
प्रकृति के बीच समय बिताएँ। जमीन पर बैठकर मेडिटेशन करें। लाल रंग को अपने जीवन में शामिल करें (कपड़ों, डेकोर या खाने के रूप में)। लाल रंग के रत्न जैसे गार्नेट (Garnet), रेड जैस्पर पहन सकते हैं।
सकारात्मक वाक्य (Affirmation)
अगर आप अपने अंदर सुरक्षा और स्थिरता का एहसास बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज़ इस वाक्य को दोहराएँ: “मैं सुरक्षित हूँ, स्थिर हूँ और गहराई से निश्चिंत हूँ।” (I am safe, grounded, and deeply secure.)
बार-बार इसे बोलने और महसूस करने से आपका मूलाधार चक्र मज़बूत होगा और जीवन में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें:Fish Rain: आसमान से गिर सकती हैं मछलियां! ये 3 अजीब मौसम की घटनाएं चौंका देंगी आपको!

